कश्मीर में आर्मी कैंप पर बड़ा फिदायीन हमला, 17 जवान शहीद, 4 आतंकी ढेर |

1473651695_security-forces-open-fire-protesters-baramullah-one-youth-killed-300x182

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में 12वीं ब्रिगेड की छावनी पर आत्मघाती हमले में भारतीय सेना को जबरदस्त नुकसान हुआ है। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए हैं। हमले में 16 जवान जख्मी हुए है जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जख्मी जवानों को आर्मी के हेलीकॉप्टर से बादामी बाग हॉस्पिटल ले जाया गया है।

आतंकियों के खिलाफ स्पेशल फोर्स ने मोर्चा संभाला जिसके बाद 4 आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद गोलीबारी रुक गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। लेकिन आतंकी चार ही थे इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

शुरुआत में बताया जा रहा था कि 2 जवान शहीद हुए हैं। लेकिन मुठभेड़ खत्म होने के बाद नॉर्दन कमांड ने साफ कर दिया कि हमले में 17 जवान शहीद हुए हैं।

Leave A Reply