किन्नौर में कार दुर्घटना, महिला चालक की मौत

महिला किन्नौर जिला के पूह की रहने वाली है।

किन्नौर जिला के नेसंग झुला के पास हुए आल्टो कार दुर्घटना में वाहन सवार महिला चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूह की ओर जा रही आल्टो कार एचपी-०6ए-6322 नेसंग झुला के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-22 पर अचानक अनियंत्रित हो कर सडक मार्ग से करीब दो सौर मीटर नीचे गहरी सतलुज नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन चालक महिला डोलमा मेरू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला किन्नौर जिला के पूह की रहने वाली है। घटना के वक्त वाहन में कितने लोग थे इस इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को सडक मार्ग पर लाने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए सीएचसी पूह में ले जाया गया।

Leave A Reply