(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : किनौर। जिले में रविवार तड़के एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस आग में घर में रखा अनाज भी जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, किन्नौज जिले के कल्पा तहसील के अंतर्गत आने वाले पोवारी गांव में स्थित एक दो मंजिला इमारत में रविवार रात को आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया। इस घर में कुल 8 कमरे थे। आग में घर में रखा अनाज भी जल गया। फायर ब्रिगेड ने आस-पास के घरों के साथ ही नजदीक ही लगे सेव के बाग को भी जलने से बचाया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप से 10000 का आर्थिक सहयता दी गई है।