चंबा-साहूं मार्ग पर हुआ पर भूस्खलन, लोगों को करना पड़ रहा है काफी दिक्कतों का सामना

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : चंबा। जिले के साहू मार्ग भारी लैंडस्लाइड के चलते गली घार के पास बंद हो गया है। जिसके चलते दो पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, चंबा-साहू मार्ग को जाने वाला सड़क मार्ग लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया है। ये लैंडस्लाइड गली घार के पास हुआ है, जिसके चलते दर्जनों वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। बता दें कि सड़क मार्ग पर जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। जिससे हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। बता दें कि भारी मात्रा में पहाड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। जिस कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर मशीनरी लगाई गई है, लेकिन फिर भी अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। उम्मीद की जा रही कि शाम तक साहू मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा ताकि लोग अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें।एक्सईएन जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि शाम करीब 4:00 बजे से भारी लैंडस्लाइड होने के कारण मार्ग बंद हो गया था। विभाग द्वारा मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार लैंडस्लाइड होने से काम करने में काफी परेशानी आ रही है। फिलहाल, विभाग कार्य में जुटा है। देर शाम तक मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।

Leave A Reply