चीन ने हिंद महासागर में तैनात किए युद्धपोत।

मालदीव पर चीन अपना दावा करता रहा है

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: भारत को घेरने के लिए चीन कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। चीन ने भारत पर दवाब बनाने के लिए पूर्वी हिंदमहासागर में युद्धपोत तैनात किया है। जानकारों के मुताबिक मालदीव मुद्दे को लेकर भारत पर दवाब बनाने के लिए चीन ने कड़े बयान के बाद युद्धपोत तैनात किया है। बताया जा रहा है कि मालदीव से भारत और ऑस्ट्रेलिया को दूर रखने के लिए अपना युद्धपोत हिंद महासागर में तैनात किया है। ऑस्ट्रेलियाई समाचार वेबसाइट न्यूज डॉट कॉम एयू के मुताबिक चीनी युद्धपोत की तैनाती का मकसद भारत को विवादों में उलझे मालदीव प्रायद्वीप से दूर रखना है। मालदीव पर चीन अपना दावा करता रहा है। युद्धपोत की तैनाती का असर आस्ट्रेलिया के ऊपर पड़ने की भी संभावना है।

Leave A Reply