जयराम जीत गए मुख्यमंत्री की रेस, जयराम होंगे हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री, जयराम के सिर सजेगा ताज

काफी कड़ी मशक्कत के बाद आखिर हिमाचल को मुख्यमंत्री मिल ही गया। सराज विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे व पूर्व में हिमाचल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल सरकार के 13वें मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।




यह शपथ समारोह कल 25 दिसम्बर को शिमला के ऐतेहासिक रिज मैदान पर होगा। शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर पर सर्वसम्मति जताई गई। विधायक दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद थे।


Leave A Reply