जानिए क्यों फेसबुक द्वारा ब्लॉक किये गए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने मुस्लिम विरोधी पोस्ट के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे याइर का अकाउंट रविवार को 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने मुस्लिम विरोधी पोस्ट के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे याइर का अकाउंट रविवार को 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया। याइर ने फेसबुक के इस कदम की कड़ी आलोचना की है।याइर ने पिछले सप्ताह वेस्ट बैंक इलाके में इजरायल के दो सैनिकों की हत्या के बाद अपने फेसबुक पोस्ट में सैनिकों की हत्या का बदला लेने और सभी मुसलमानों को देश छोड़ने के लिए कहा था। फेसबुक ने इस पोस्ट को डिलीट करने के साथ ही उनका अकाउंट भी दिनभर के लिए ब्लॉक कर दिया।याइर ने इस पर ट्वीट किया, ‘एक घटना की आलोचना करने के लिए फेसबुक ने मुझे ब्लॉक कर दिया। यह तानाशाही है।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस देश में कोई आतंकी हमला नहीं होता? आइसलैंड और जापान में। आश्चर्य की बात है कि वहां कोई मुसलमान नहीं है।’उन्हें ब्लॉक किए जाने पर फेसबुक ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। याइर पहले भी अपने विवादित पोस्ट के कारण चर्चा में रहे हैं। 2017 में उन्होंने यहूदी अरबपति जॉर्ज सोरोस का एक कार्टून पोस्ट किया था जिसमें उन्हें सांप की तरह दिखाया गया था।

Leave A Reply