(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : गुजरात में कांग्रेस पार्टी के सहयोग से निर्दलीय विधायक बने जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि वह यह बात जरूर सुनिश्चित करेंगे कि कर्नाटक में बीजेपी को 20 वोट भी न मिलें. मेवाणी ने कहा कि वज अप्रैल में दो हफ्तों के लिए कर्नाटक का दौरा करेंगे और यहां के 20 प्रतिशत दलीतों को यह बताएंगे कि उन्हें (बीजेपी) को 20 वोट भी न मिलें. बेंगलुरु में मेवाणी ने कहा कि यह सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को एक साथ आना चाहिए ताकि चड्ढीधारी न जीत पाएं.
बता दें कि पुणे में भीमा कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर हुई हिंसा के मामले में गुजरात के विधायक और दलित कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ 31 दिसंबर को यहां एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने को लेकर एक शिकायत मिली.
बता दें कि मेवाणी और खालिद ने यहां ‘एल्गार परिषद’ में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के शनिवार वाडा में गत 31 दिसंबर को भीमा-कोरेगांव की लड़ाई के 200 साल पूरे होने के मौके पर किया गया था.