जिग्‍नेश मेवानी की गैंग ने रिपब्लिक टीवी की एक महिला पत्रकार से की बुलिंग।

उड़ाया अर्नब गोस्‍वामी के रिपब्लिक टीवी का मजाक।

(न्यूज़ लाइव नाऊ) दिल्ली: बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘युवा हुंकार रैली’ में कथित दलित नेता ‘जिग्नेश मेवानी’ प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ और बीजेपी सरकार पर तो बरसे ही, उन्होंने ‘रिपब्लिक टीवी’ के संपादक अर्णब गोस्वामी की भी खिल्ली उड़ाने की कोशिश की। उक्त सभा में मौजूद चंद लोगों को नौटंकी वाले अंदाज़ में संबोधित करते हुए ‘जिग्नेश’ ने कहा कि मुझे चार दिन से बहुत तेज सिरदर्द है, आप बता सकते हैं कि मैंने कौन सा न्यूज चैनल देखा है? इसके बाद भीड़ में से लोगों ने रिपब्लिक का नाम लिया। बता दें कि रिपब्लिक टीवी के तीखे सवालों का ज़बाब बहुत से कथित नेताओं और कथित क्रांतिकारियों के बस की बात नहीं। देश का नं-1 अंग्रेजी न्यूज़ चैनल आजकल बहुत से कथित नेताओं के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। ऐसे में इन सभी के पास, जो आज़ादी-आज़ादी चिल्लाते हैं रिपब्लिक टीवी के बहिष्कार और उसके अपमान के सिवा कुछ नहीं सूझता। गुजरात के विधायक ने कहा कि हो सकता है आज रात आपको टीवी में ऐसा भी देखने को मिले कि उमर खालिद ने कन्हैया को कुरकुरे का पैकेट क्यों दिया? जिग्नेश के इस बयान पर वहां इकट्ठा हुए कुछ लोगों ने ठहाके भी लगाये। इसके बाद जिग्नेश मेवानी ने कहा,’ दिस इज लाइव ऑन बनाना रिपब्लिक।’ जिग्नेश ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि मनोरंजन भी बहुत जरूरी होता है। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित युवा हुंकार रैली में रिपब्लिक टीवी की एक महिला पत्रकार ने रैली में आए जिग्नेश मेवानी के समर्थकों पर बदसलूकी का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी की एक महिला पत्रकार लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी ऐसे में इनकी गैंग के कुछ सदस्य रिपब्लिक टीवी की महिला पत्रकार को घेर कर बुलिंग शुरू कर देते हैं। तब पुलिस रिपब्लिक टीवी की महिला पत्रकार को सुरक्षित बाहर ले कर आती है।

Leave A Reply