जॉनी बेयरस्टॉ की शानदार शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-2 से किया कब्ज़ा।

(न्यूज़ लाइव नाउ):  प्लेयर  ऑफ द मैच जॉनी बेयरस्टॉ (104) की शानदार शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने शनिवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और अंतिम वनडे मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 223 रन बनाए। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 32.4 ओवरों में 229 रन बनाकर ही हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस वोक्स और आदिल राशिद परेशानी का सबब बने रहे। वोक्स ने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर मुनरो को विकेट के पीछे खड़े जोश बटलर के हाथों कैच आउट करवाया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आज फीके नजर आए। इस कारण न्यूजीलैंड ने 100 का स्कोर पार करने से पहले ही अपने पांच अन्य बल्लेबाज खोए। इसके बाद, हैनरी निकोल्स (55) ने अर्धशतकीय पारी खेल न्यूजीलैंड को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें टॉम कुरान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। निकोल्स 177 के स्कोर पर कुरान की गेंद पर इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए।

Leave A Reply