दिल्ली : डीयू परिसर में छात्र ने बुजुर्ग को बीएमडब्ल्यू से मारी टक्कर

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में विश्वविद्यालय के एक छात्र ने बीएमडब्ल्यू से 50 वर्षीय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।



यह घटना 10 जनवरी को हुई थी और आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। हिट एंड रन का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसमें नजर आता है कि बीएमडब्ल्यू से टक्कर लगने के कारण पैदल चल रहा यात्री कई फुट ऊपर उछल गया। कार में खालसा कॉलेज का एक छात्र अभिनव साहनी सवार था। उसके साथ वाहन में उसके दोस्त भी थे।




पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave A Reply