नवाब खां बॉर्डर पर जीप चलाकर गाता था देशभक्ति के गीत, लेकिन वही निकला असल गद्दार

 मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार विगत रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर से आई ख़ुफ़िया एजेंसियों की एक विशेष टीम ने राजस्थान की पाकिस्तान से लगी सीमा जैसलमेर के सम इलाके की गांगा बस्ती में एक गद्दार को खोज निकाला जिसका नाम नवाब खान है उस के घर पर बेहद सधे अंदाज़ में दबिश दी गयी और संदिग्ध को सुरक्षा एजेंसियां से पूछताछ के लिए अपने साथ जयपुर ले गई हैं अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार भारत पाकिस्तान सीमा पर जीप चला कर दूसरों से खुद को देशभक्त बताने वाला ये नवाब खान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता था जैसलमेर पर सीमा सुरक्षा बल BSF की टुकडियां तैनात हैं ।।इस मामले में अब तक यह भी सामने आया है कि कुछ दिन पूर्व नवाब खान का परिवार पाकिस्तान जाकर आया था।। विश्व प्रसिद्ध सम के धोरों में जीप सफारी करने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। कई दिनों से नवाब की गतिविधि संदिग्ध लगने पर सुरक्षा एजेंसियां उस पर निगरानी रख रही थी। रविवार को विशेष टीम उसके पास जीप सफारी का ग्राहक बनकर पहुंची थी और उसको आख़िरकार दबोच ही लिया

Leave A Reply