नोएडा सेक्टर-1 के पंजाब नेशनल बैंक में लूट की नाकाम कोशिश, वारदात में 2 गार्डों की हत्या।

लूट की कोशिश के दौरान अज्ञात अपराधियों ने बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी। बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से गार्डों के सिर पर हमला किया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सेक्टर-1 में पंजाब नेशनल बैंक में लूट की कोशिश की गई। लुटेरे बैंक लूटने में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन लूट की कोशिश के दौरान अज्ञात अपराधियों ने बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी। बदमाशों ने तेज धारदार हथियार से गार्डों के सिर पर हमला किया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पंजाब नेशनल बैंक के गार्ड देर रात बैंक के बाहर सुरक्षा में तैनात थे। हमलावरों ने बैंक लूटने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन सुचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने से लूट विफल रहा। पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply