सुबह डेढ़ घंटे के लिए पूरी दुनिया में Youtube अचानक हुआ बंद, मामले पर कम्पनी ने कहा ये चुटकुला

भारत ही नहीं, बल्कि YouTube पूरी दूनिया भर में डाउन हो गया है और इसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : वीडियो शेयरिंग वेबसाइट के तौर पर पूरी दुनिया में फेमस यूट्यूब डाउन हो गया था । भारत ही नहीं, बल्कि YouTube पूरी दूनिया भर में डाउन हो गया था और इसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी हो रही था। YouTube डाउन होने से यूजर्स न तो वीडियो देख पा रहे ही किसी से शेयर कर पा रहे थे ।

Image result for youtube

YouTube यूजर्स सोशल मीडिया पर एरर का स्क्रीनशॉट डाल कर अपनी परेशानी सामने रख रहे थे।  समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है कि यूट्यूब पूरी दुनिया भर में डाउन है। हालांकि, जब हमने भी यूट्यूब पर वीडियो को प्ले करने की कोशिश की तो वीडियो प्ले नहीं हो पाया। हालांकि, परेशानी सामने आने के बाद यूट्यूब ने ट्विटर पर पोस्ट जारी कर कहा, ‘यूट्यूब, यूट्यूब टीवी और यूट्यूब म्यूजिक को लेकर आपकी रिपोर्ट्स के लिए धन्यवाद। हम इस समस्या से निजात पाने के लिए कार्य कर रहे हैं। समस्या दूर होने पर आपको सूचना दे दी जाएगी। इस समस्या की वजह से आपको होने वाली दिक्कत के लिए हम माफी चाहते हैं।

कम्पनी के एरर मेसेज पेज पर यह चुटकुला लिखा हुआ दिख रहा था,

” A team of Highly trained monkeys has been dispatched to deal with the situation,

if you see them, send them this information as text (screenshots frighten them)”

Image result for youtube कम्पनी

दरअसल, YouTube एक अमेरिकन वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है जिसका मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में स्थित है। फरवरी 2005 में यह सर्विस पहले PayPal में काम करने वाले तीन लोगों द्वारा बनायी गयी थी। इसके अलावा, यूट्यूब एक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियां छोड़ सकता है और वीडियो क्लिप साझा कर सकता है।

Leave A Reply