बेंगलुरू : पठानकोट हमले में शहीद निरंजन के मकान पर चला बुल्डोजर

Niranjan_House.1-300x192

नई दिल्ली/बेंगलुरू : पठानकोट हमले में शहीद निरंजन के बेंगलुरू वाले घर का हिस्सा अतिक्रमण हटाओ अभियान में तोड़ा गया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. मकान के जिस हिस्से में निरंजन रहा करते थे वह बुल्डोजर की जद में है. परिवार दुखी है क्योंकि, निरंजन की यादें भी इस अभियान में ढह जाएंगी.

आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन शहीद हुए थे

इसी साल अप्रैल माह में पठानकोट में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन शहीद हुए थे. सन 2002 से 2004 के बीच निरंजन के परिजनों ने राजाकलुवे में मकान बनाया था. लेकिन, उन्हें स्थानीय निकाय की ओर से बताया गया कि उनके मकान के एक पिलर ड्रेनेज सिस्टम की जद में है. शहीद के भाई सुशांत ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था.

यह कमरा उसकी शादी की तैयारियों के लेकर बना था

सुशांत के अनुसार इस पिलर के हटते ही घर का आधा हिस्सा बुल्डोजर की जद में आ गया है. इसमें वह कमरा भी है जिससे निरंजन की यादें जुड़ी हुई हैं. यह उनके लिए मकान ढहने से भी ज्यादा बड़ा आघात है. यह कमरा उसकी शादी की तैयारियों के लेकर बना था. इस इलाके में 90 मकानों के गिराने के लिए चिन्हित किया गया है.

अपना सबकुछ लगाकर यह मकान बनाया था

परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपना सबकुछ लगाकर यह मकान बनाया था. ऐसे में जब इसे गिराया जा रहा है तो परिवार के लोग कहां ठिकाना खोजेंगे. उनका कहना है कि निकाय की ओर से उन्हें कोई समय भी नहीं दिया गया है. इलाके में कई लोगों के पूरे मकान बुल्डोजर की जद में हैं. अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है.

Leave A Reply