बेंगलूरू में एक्टिव ,टीवीएस, टोयोटा किरलास्कर निवेशकों से मिले CM जयराम

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर बेंगलूरू में बिज़नेस टू गवर्मेंट (B2G) के तहत निवेशकों से चर्चा की। बुधवार को टीवीएस के सीईओ केएन राधाकृष्णन, टोयोटा किरलास्कर के एमडी केजी मोहन कुमार ने सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की। डेल के ग्रुप डायरेक्टर तबरेज अहमद ने भी जयराम से मुलाक़ात कर हिमाचल में निवेश को लेकर उत्साह दिखाया। बैठक के दौरान डेल ने अपनी निवेश योजना के बारे में की चर्चा की। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर भी इस दौरान मौजूद रहे। सीएम ने उद्यमियों को हिमाचल में इज आफ डूइंग बिजेनस का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि हिमाचल में निवेश के लिए निवेशकों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला। तमाम बड़े औद्योगिक घरानों ने हिमाचल में निवेश करने और निवेश बढ़ाने की इच्छा ज़ाहिर की। जयराम ने भी उद्यमियों को हिमाचल में बेहतरीन माहौल में बिज़नेस का भरोसा दिलासा। धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट से पहले सरकार पूंजीपतियों को प्रदेश में बड़े निवेश को लुभाने के लिए दो दिन बंगलूरू और हैदराबाद में रोड शो कर रही है। देश की नामी कंपनियां यहां पर रोड शो में हिस्सा ले रही हैं। रोड शो पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कुछ उद्योगपतियों से मीटिंग की। जाहिर है कि मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर बेंगलूरू पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान में प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दीए जेसी शर्मा, सचिव उद्योग मनोज कुमार और सीआईआई के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave A Reply