सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के पकड़ी बररोहियां चौराहे पर शुक्रवार दोपहर नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत से मेरे रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
प्रचंड यहां संसदीय क्षेत्र से खड़े पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आए थे. प्रचंड ने वाम दल गठबंधन से खड़े प्रत्याशी बलदेव को जीतने पर मंत्री बनाने का वादा किया।
विधायक के लिए खड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फैजल खान के पक्ष में भी उन्होंने वोट मांगा। प्रचंड ने भारत के साथ संबंध बिगड़ने के बात को नकारते हुए कहा कि भारत से मेरे रिश्ते मधुर होने का जनता को भरोसा है। मैं जब भी प्रधानमंत्री रहा, भारत से रिश्ते बहुत मजबूत और अच्छे रहे। आज भी हमारी बातें पीएम मोदी से होती है। रिश्ते बिगड़ने की कोई बात ही नहीं है। दोनों देशों के संबंध और मधुर बनेंगे।