भोपाल : इंटरनेशनल एयरपोर्ट में घुसा तेंदुआ ! वन विभाग की टीम जूटी खोज में

कुछ यात्रियों ने पार्किंग में तेंदुए को देख कर्मचारियों को इसकी सूचना दी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को अचानक एक तेंदुआ कहीं से आ गया। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस घटना से राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई। मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट बाउंड्रीवाल के पास रक्षा विहार कॉलोनी के पास से तेंदुआ घुसा। इस घटना की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। तेंदुआ एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया तक आ गया था। कुछ यात्रियों ने पार्किंग में तेंदुए को देख कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। हालांकि इस बात को कन्फर्म नहीं किया जा सका कि वह तेंदुआ था या कोई और जानवर। वन विभाग की टीम ने सर्चिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के पास देखा गया है और वन विभाग की टीम सर्चिंग कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पटाखे फोड़े गए हैं। वन विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी एसएस बिल्लौरे ने बताया कि तेंदुआ भौरी स्थित भारतीय वास्तुकला संस्थान के आसपास दिखा है। हमें तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। उसे पकड़ने के लिए सर्चिंग जारी है। हालांकि बिल्लौरे ने एयरपोर्ट में तेंदुए के घुसने की पुष्टि नहीं की।

 

Leave A Reply