महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनावों में BJP की जीत पर PM मोदी ने CM फडणवीस व आर पाटिल दानवे को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री फडणवीस व आर पाटिल दानवे को राज्य के ग्राम पंचायत चुनावों में जीत व प्रभावी प्रदर्शन के लिए बधाई दिया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, आपके कुशल नेतृत्व पर लोगों के विश्वास की जीत है।
ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा, ‘राज्य के ग्राम पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के साथ जीत के लिए मैं बीजेपी महाराष्ट्र, देवेंद्र फडणवीस और राव साहेब दानवे को शुभकामनाएं देता हूं।‘ उन्होंने आगे कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की जीत से यह पता चलता है कि भाजपा के विकास एजेंडा के लिए किसानों, युवाओं व गरीबों का साथ है।