बिहार-मुजफ्फरपुर : महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकरआत्महत्या की, पुलिस महकमा जांच में जुटा

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृतक कांस्टेबल का नाम चंदा था. चंदा मूलतः नालंदा जिले से थीं. फिलहाल वो  पुलिस लाइन के महिला बैरक में रहती थी.



घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना की थानेदार ज्योति दल बल के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

जानकारी के मुताबिक चंदा खाना खाकर अपने रूम में गई थी इसके बाद उसने खिड़की से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. कुछ देर के बाद जब दूसरी महिला सिपाही ने दरवाजा खुलवाया तो नहीं खोली जिसके बाद गेट को तोड़ा गया तो चंदा फांसी लटकी हुई थी.



Leave A Reply