मेक्सिको से सीमा पर अमेरिका तैनात करेगा 3750 अतिरिक्त जवान
एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने एक बयान में कहा कि इस नई तैनाती के साथ मेक्सिको की सीमा पर तैनात सैनिकों की संख्या बढ़कर 4,350 हो जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा, ‘फिलहाल, सैनिकों की तैनाती तीन महीने के लिए होगी, लेकिन पेंटागन दक्षिणी सीमा की सुरक्षा के मिशन के लिए जरूरी आवश्यक बल की संरचना का मूल्यांकन करना जारी रखेगा।’ 1878 में बना एक अमेरिकी कानून राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के कार्यों के लिए सैनिकों के प्रयोग को प्रतिबंधित करता है। इसलिए अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, सेना अवैध रूप से सीमा पार करने वाले आव्रजकों को हिरासत में नहीं ले सकती और उसका कार्यक्षेत्र सीमा एजेंट्स को हवाई अभियानों और सर्विलांस और वाहनों की मरम्मत जैसे कार्यों में सहयोग देना है। कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शैनहान ने 11 जनवरी को नई सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी थी।