यूपी : कार और आटो पर ट्रक गिरा, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक के पलट गया। वहीं ट्रक पलट जाने से उसके चपेट में एक वैगन आर कार और एक टेम्पो आ गए। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के सिरसागंज में NH 2 पर माल से लदा एक ट्रक वैगन आर कार और एक ऑटो के ऊपर ही पलट गया। वैगनआर में 6 लोग सवार थे।जबकि आटो में 5 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में वैगनआर और टेम्पो में सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतको की पहचान नहीं हो सकी 
हादसे की चपेट में 3 अन्य लोग भी आ गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। मरने वालों में 14 साल का बच्चा भी शामिल है जो वैगनआर कार में बैठा हुआ था। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू में लगी हुई है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

हादसा ट्रक ड्राइवर की गलती से हुआ-प्रत्यक्षदर्शी
वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार गलती ट्रक ड्राइवर की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, असंतुलित होकर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। ट्रक की चपेट में बगल में खड़ी एक वैगनआर और आटो आ गए। एसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि गलती प्रथम दृष्टया ट्रक ड्राइवर की लग रही है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave A Reply