बढ़ा दी गई थी आखिरी डेट
बता दें कि यूपी में तहतानियां, फौकानियां, आलिया और उच्च आलिया स्तर के कुल 19143 मदरसे हैं। वेबसाइट में शिक्षक, टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स की डिटेल्स के साथ इमारत की फोटो और क्लासरूम की माप की डिटेल भी देनी थी। इससे पहले वेब पोर्टल में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मदरसा बोर्ड ने इसकी आखिरी डेट 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी थी।
नए नियमों के मुताबिक अब मदरसों के टीचिंग स्टाफ को सैलरी ऑनलाइन माध्यम से ही दी जानी थी, इसलिए उनका विवरण वेबसाइट के लिए देना जरूरी था। इस लिहाज से अब 2632 मदरसे सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।