वीडियो कॉल के माध्यम से हो रहें है वॉट्सऐप अकाउंट हैक
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप में एक बग सामने आया है जो हैकर्स को यूजर्स के अकाउंट का एक्सेस दे रहा है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : फेसबुक पर 5 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारी से छेड़छाड़ के बाद अब वॉट्सऐप पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप में एक बग सामने आया है जो हैकर्स को यूजर्स के अकाउंट का एक्सेस दे रहा है। यह बग तब काम करता है जब यूजस वीडियो कॉल को रीसिव करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी वीडियो कॉल आ रही है तो फिलहाल उसे रीसिव न करें। क्योंकि इस समय आपके वॉट्सऐप के हैक होने का खतरा सबसे ज्यादा है।इस बग का पता लगाने वाले रिसर्चर ट्रैविस ऑर्मेंडी ने ट्वी कर कहा कि मात्र एक कॉल से वॉट्सऐप का डाटा हैक हो जाना बड़ी बात है। आपको बता दें कि एंड्रॉइड और iOS पर इस बग को सबसे पहले अगस्त महीने में देखा गया था जिसे फेसबुक ने अक्टूबर में ठीक भी कर दिया था। फेसबुक की तरफ से फिलहाल इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि बग फिक्स होने से पहले हैकर्स ने इसका गलत फायदा उठाया है या नहीं।