शिमला : छात्र के साथ मारपीट के मामले में ABVP ने उठाई टीचर को बर्खास्त करने की मांग, DC कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

प्रदेश के शिमला स्थित डीसी कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई ने छात्र के साथ मारपीट के आरोपी शिक्षक को तुरंत बर्खास्त की मांग उठाई

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : प्रदेश के शिमला स्थित डीसी कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई ने छात्र के साथ मारपीट के आरोपी शिक्षक को तुरंत बर्खास्त की मांग उठाई। इस दौरान ABVP द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।  मौके पर मौजूद प्रान्त सह मंत्री योगराज डोगरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2 दिन के भीतर आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही नही हुई तो प्रशासन परिषद का सामना करने के लिए तैयार रहे।

Leave A Reply