सरकारी दफ्तरों व आवासों पर लगाए जाएंगे बिजली के प्रीपेड मीटर

सरकारी दफ्तरों व आवासों से बकाया वसूलने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वहां प्री-पेड मीटर लगाने जा रहा है। पहले चरण में सरकारी आवास और दूसरे चरण में कार्यालय व प्लांटों पर प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी मुख्य अभियंताओं को जल्द से जल्द मीटर परिवर्तन शुरू करने का निर्देश दिया है।



पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार विभाग निजी संस्थानों से बकाए की वसूली कर लेता है लेकिन सरकारी, अर्द्ध सरकारी, शासकीय कार्यालयों व आवासों से महीनों का बकाया नहीं मिल पाता है। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद आवासों पर बिल परिवर्तन सहित तमाम प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे विभाग को राजस्व की काफी क्षति होती है। इसे देखते हुए पॉवर कॉरपोरेशन ने दफ्तरों व आवासों के मौजूदा कनेक्शनों को प्री-पेड मीटर में बदलने का निर्णय लिया है।

मीटर शुल्क का किस्तों में करना होगा भुगतान 
वाराणसी क्षेत्र के मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्री-पेड मीटर का शुल्क आठ हजार रुपये निर्धारित है। इसका भुगतान किस्तों में बिल के साथ कराया जाएगा। इसके लिए विभाग पांच साल का समय देगा। उपभोक्ताओं से 60 किस्तों में धनराशि ली जाएगी।

बनारस में 900 आवासों पर लगेंगे मीटर 
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 21 जिलों में अकेले वाराणसी में 900 आवासों पर प्रीपेड मीटर अगले हफ्ते से लगने शुरू हो जायेंगे। इसके लिए कम्पनी को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। अन्य जिलों से आवासों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गयी है। कार्यालयों की संख्या के हिसाब से वहां प्री-पेड मीटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

निगम के 21 जिलों में अगले हफ्ते से लगेंगे मीटर 
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) एसबी वर्मा ने वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर व बस्ती मंडल मुख्यालयों के अधिकारियों को पत्र जारी कर प्री पेड मीटर के संबंध में जल्द से कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।



रेशन ने सभी विद्युत वितरण खंडों में प्री-पेड मीटर लगाने का आदेश दिया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत 21 जिलों के सभी आवासों में प्रीपेड मीटर लगेंगे। अगले चरण में कार्यालयों में भी लगाए जाएंगे।

Leave A Reply