हमीरपुर : रफीउद्दीन नामक दरिन्दे ने बकरी के साथ किया बलात्कार, पकड़ा गया तो नंगा भागा रफीउद्दीन
एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसान ने अपनी हवस मिटाने के लिए बकरी को अपना शिकार बना लिया
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एकतरफ कहा जा रहा है दुनिया आधुनिक हो रही है, आगे बढ़ रही है लेकिन इसके बाद जाहिल आदमियत की सोच वाले लोग इतनी गिरी हरकत कर जाते हैं कि उन्हें इंसान तो छोड़ो जानवर भी नहीं कहा जा सकता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब तक सवाल उठ रहे थे। वहीं अब जानवरों की भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसान ने अपनी हवस मिटाने के लिए बकरी को अपना शिकार बना लिया। समझ नहीं आता है कि आखिर इंसान की सोच इतनी ज्यादा नीचे कैसे गिर सकती है?मामला उत्तर प्रदेश हमीरपुर का है जहाँ रफीउद्दीन नामक दरिन्दे ने बकरी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बता दें इससे पहले हरियाणा के मेवात में एक बकरी के साथ 8 बहशी दरिंदों ने यौनाचार किया था, जिसके बाद बकरी की मौत हो गयी थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बागपत में गाय की बछिया के साथ भी कुकर्म की घटना सामने आई थी और अब हमीरपुर में बकरी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना के बाद कहीं कहीं ये सवाल जरूर खडा होता है कि क्या अब जानवर भी हवसी दरिंदों के कारण सुरक्षित नहीं हैं? इससे भेई बड़ा सवाल ये है कि जब जानवर सुरक्षित नहीं हैं तब ऐसे दरिंदों से महिलायें कैसे सुरक्षित होंगी।जानकारी के मुताबिक मौदहा कस्बे के तकिया मोहल्ले में एक युवक ने पशुशाला में घुसकर बकरी के साथ कुकर्म किया। वहीं जब युवक बकरी के साथ कुकर्म कर रहा था तो उसकी आवाजें सुनकर पशु मालिक और उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो मामले पर से पर्दा उठा। इस घटना के बाद पशुशाला के मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।