हरनामपुर गांव पहुचें CM योगी

हरनामपुर गांव पहुचें CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरनामपुर गांव पहुंच गए हैं. योगी यहां पर दलित समुदाय के लोगों के साथ खाना खाएंगे. इस दौरान करीब 150 लोगों के साथ भोजन करेंगे. हाल ही में सहारनपुर हिंसा के बाद यूपी सरकार की छवि एंटी-दलित के तौर पर बनी थी, यही कारण है कि अब योगी अपनी छवि को सुधारना चाह रहे हैं.

सीएम योगी इस दौरान जमीन पर बैठकर ही खाना खाएंगे, हालांकि उनके लिए एक अलग से आसान लगाया जाएगा. कहा जा रहा है कि खाने में दाल, चावल, रोटी, आलू परवल की सब्जी शामिल होगी. वहीं योगी की पसंदीदा लौकी की सब्जी भी इसमें शामिल होगी. योगी जिस पंडाल में खाना खाएंगे, वहां पर कोई पंखा या एसी नहीं लगा होगा.

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. इसके बाद विशेष जाति पर दलितों के साथ अत्याचार करने और उनके घर जलाने का मामला सामने आया था. इस मामले में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. इसके बाद बीते रविवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शन किया था.

Leave A Reply