हादसों और पशुओं को बचाने के लिए रेलवे ला रहा है यह प्लान

आगरा दिल्ली रेल लाइन पर रेलवे द्वारा रेलवे लाइन के दोनों और कॉरिडोर बनाने का प्लान है





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : जानवरों को रेलवे लाइन पर आने से रोकने के लिए और आए दिन होने वाले हादसों को बचाने के लिए रेलवे आगरा दिल्ली रेल लाइन पर पटरी के दोनों तरफ कॉरिडोर बनाएगा। मथुरा से पलवल तक बिछ रही नई रेलवे लाइन के हो रहे काम में यह कॉरिडोर जोड़ा जाएगा। मथुरा पलवल व मथुरा आगरा रेलखंड में काफी बड़ा एक्सीडेंट जोन माना जाता है, जिस में आए दिन होने वाले हादसों में जानवरों और इंसानों की मौत होती है। इन हादसों को रोकने के लिए रेलवे चौथी लाइन के निर्माण के साथी रेलवे लाइन के दोनों और इन सेंसिटिव जोन में कॉरीडोर बनाएगा। साथ ही रेलवे आसपास के लोगों और जानवरों को रेलवे लाइन तक पहुंचने से रोकने के लिए पत्थर की मोटी पटिया लगाकर कॉरिडोर बनाएगा।


Leave A Reply