हिमाचल: किन्नौर के टापरी में दिल्ली के 2 लोगों पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े।

चालक अमन नेगी को गिरफ़्तार कर पुलिस स्टेशन ला केस दर्ज़ किया।

(एनएलएल मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) किन्नौर: शुक्रवार की शाम दिल्ली से आये दो लोगों पर टापरी गांव में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दिल्ली से आये दो लोगों की गाड़ी को, एक स्थानीय बोलेरो गाड़ी नं० HP 26A 2398 के ड्राइवर अमन नेगी ने बीच सड़क रोक लिया और बोलेरो गाड़ी से कुछ लोगों ने निकल कर उन पर हमला बोल दिया। दिल्ली से आये दोनों लोगों के लिए ये जगह नई थी तो ऐसे में वो किसी तरह अपना बचाव करने लगे। लेकिन उन लोगों ने उनके साथ-साथ गाड़ी को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। किसी तरह ये लोग जान बचा कर अपनी गाड़ी सहित वापिस पुलिस थाना टापरी पहुंचे। जहाँ उनहोंने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर से चालक अमन नेगी को गिरफ़्तार कर पुलिस स्टेशन ला केस दर्ज़ किया। हालांकि इस हमले में दिल्ली के दोनों व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन उनके वाहन को काफी नुक्सान हुआ है।

घटना की सूचना मीडिया को मिलने के बाद टापरी पुलिस ने दिल्ली के दोनों व्यक्तियों को सुरक्षा देते हुए टापरी से काफी दूर तक पहुँचाया। जिससे दोनों लोग सुरक्षित लौट सकें। घटना का शिकार हुए सुमित शेरावत ने बताया कि इस पूरी घटना के पीछे षडयंत्र की बू आ रही है। ये बोलेरो ड्राइवर अमन नेगी किसी और की शय पर शायद ऐसा कर रहा है। इसकी गहन पड़ताल होनी चाहिए और इन सबके खिलाफ उचित कार्यवाही हो। वहीँ लोग इस मामले को पुलिस की लापरवाही से जोड़ कर भी देख रहे हैं।

Leave A Reply