हिमाचल के इस युवक ने पकड़ी फेसबुक में खामी, मिला 1.2 लाख का इनाम !

खामी उजागर करने पर फेसबुक ने युवा साइबर एक्सपर्ट शशांक मेहता को हॉल ऑफ फेम में 15वां रैंक दिया।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले युवा साइबर एक्सपर्ट शशांक मेहता ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक में बग खोजा निकाला है।खामी उजागर करने पर फेसबुक ने युवा साइबर एक्सपर्ट शशांक मेहता को हॉल ऑफ फेम में 15वां रैंक दिया। इसके साथ ही दो हजार यूएस डॉलर यानी करीब 1 लाख 38 हजार रुपए की पुरस्कार राशि भी दी है।इससे पहले भी ऐसी खामी ढूंढने पर शशांक को 500 डॉलर मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाने और फेसबुक सर्वर पर पकड़े जाने पर यूजर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता था।यह अकाउंट तब तक ब्लॉक रहता था जब तक वास्तविक यूजर अपनी सही पहचान प्रमाणित न करे। लेकिन शशांक ने दिखाया कि कैसे इन ब्लॉक अकाउंट्स से भी पोस्ट डाली जा सकती है। शशांक मेहता ने एलपीयू जालंधर से एमसीए की डिग्री ली है। गुड़गांव में एक साल तक जॉब करने के बाद अब साइबर सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं।

Leave A Reply