हिमाचल: चकमा देकर भागे 2 चरस तस्करों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जोगिंद्रनगर पुलिस को चकमा देकर भागे 2 चरस तस्करों को जोगिंद्रनगर पुलिस ने करीब 12 दिन बाद दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, दोनों के नाम शम्मी सूद (29) गांव बोहण तहसील ज्वालाजी तथा राजीव उर्फ जीवू (21) निवासी अंब पठियार ज्वालाजी बताए गए हंै। बता दें कि बीते जनवरी माह में जोगिंद्रनगर-मंडी नैशनल हाईवे पर गलू के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दारौन मंडी की ओर से आ रही बाइक आई जिस पर 3 युवक सवार थे। पुलिस ने जब बाइक को चैकिंग के लिए रोका तो बाइक चालक व उसके पीछे बैठा युवक तीसरे को उतार कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बाइक से उतरे युवक क र्ण सूद निवासी ज्वालाजी (कांगड़ा) से पुलिस ने 1 किलो 121 ग्राम चरस बरामद की थी और अन्य भागे दोनों युवकों की पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने दोनों क ो हिरासत में ले लिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. मदन कांत शर्मा ने करते हुए कहा कि कोर्ट से दोनों को 2 दिन का रिमांड मिला है।

Leave A Reply