हिमाचल: परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। नाहन-कालाअंब सड़क मार्ग पर शहर से छह किलोमीटर दूर आमवाला गांव में 19 साल के युवक ने घर पर ही फंदा लगाया। वह घर पर अकेला ही था।  पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नीट परीक्षा में कामयाबी न मिलने के कारण युवक परेशान था। लिहाजा, युवक ने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान वैभव कुमार (19) पुत्र सुशील कुमार के तौर पर हुई है। वैभव को मेडिकल कॉलेज भी लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीट की परीक्षा में कामयाबी न मिलने के कारण युवक परेशान था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Leave A Reply