हिमाचल प्रदेश: अब शिक्षकों को दो वक्त लगानी पड़ेगी हाजिरी

 प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों की ओर से हाजिरी रजिस्टर को दोनों वक्त चेक करने को कहा गया है। स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान इस रजिस्टर की जिला उपनिदेशकों को अनिवार्य तौर पर जांच करने को भी कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत खोले गए निरीक्षण निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों सहित स्कूलों के प्रिंसिपलों-हेडमास्टरों को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि बिना छुट्टी लिए स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसा जाए। निरीक्षण निदेशालय ने टीचर डायरी को भी नियमित तौर पर अपडेट रखने के आदेश दिए हैं। प्रार्थना सभा में पीटी, स्लोगन एक्सरसाइज, डंबल, रिंग और लेजिम को शुरू करने को भी कहा गया है। विद्यार्थियों की कॉपियों की नियमित तौर पर चेकिंग करने और स्कूलों में आईसीटी लैब, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास रूम और पुस्तकालयों का प्रयोग करने का आदेश भी दिया गया है।

Leave A Reply