हिमाचल प्रदेश: बद्दी में पत्रकार ओम शर्मा की पिटाई मामले की हो शीघ्र जांच।

पत्रकार ओम शर्मा निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

(एनएलएन मीडिया- न्यूज लाइव नाऊ) बद्दी:शुक्रवार शाम बद्दी पुलिस थाना के बाहर दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ। बद्दी में एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख ओम शर्मा के साथ आपराधिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई। ओम शर्मा पर लगभग 10 से 12 लोगों ने मिल कर हाथापाई की जिसमें पत्रकार ओम शर्मा को चोटें आई हैं। हमलावर पहले से ही थाने के बाहर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पत्रकार ओम शर्मा कार से उतरे दर्जन भर हमलावरों ने धावा बोल दिया। इस हमले में ओम शर्मा को बाजू, पीठ और आंख पर गहरी चोटें आई हैं। ज्ञात हो कि पत्रकार ओम शर्मा निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। बद्दी पुलिस ने शिकायत के बाद एक नामजद आरोपी समेत सभी हमलावरों पर धारा 323 व 147 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी सोमवार को आंख की चोट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस धाराओं को बढ़ाने की बात कर रही है। पत्रकार पर इस तरह गुंडों व आपराधिक तत्वों द्वारा हमले की ‘एनएलएन मीडिया’ यानि ‘न्यूज़ लाइव नाऊ’ कड़ी निंदा करता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीबन 5.30 बजे पत्रकार ओम शर्मा को बद्दी पुलिस थाना से एसएचओ बद्दी मस्त राम नायक का फोन आया। थाना प्रभारी ने कहा कि आपके खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करने को लेकर शिकायत आई है और आपको पूछताछ के लिए थाने आना पड़ेगा। जिसके बाद ओम शर्मा अपने दोस्त बबलू पंडित के साथ बद्दी पुलिस थाना पहुंचे। जैसे की थाने के बाहर गाड़ी खड़ी करने के बाद ओम शर्मा गाड़ी से उतरे तो पहले से थाने के बाहर घात लगाए बैठे हमलावरों जिसमें कुलबंत चौधरी व हरदीप चौधरी ने अपने साथियों समेत जानलेवा हमला कर दिया। बबलू पंडित के बुलाने पर थाने से जब तक पुलिस बाहर सड़क पर आई हमलवार अपनी इनोवा गाड़ी से फरार हो गए। पुलिस थाना बद्दी में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी बद्दी रानी बिदुं सचदेवा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी कुलबंत चौधरी व अन्य दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ धारा 323 व 147 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आंख की चोट के मैडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद धारांए बढ़ाई जाएंगी। इधर पत्रकार पर जानलेवा हमला व मारपीट के मामले में प्रदेशभर का मीडिया लामबन्द हो गया है। ‘एनएलएन मीडिया’ यानि ‘न्यूज़ लाइव नाऊ’ की एडिटर इन चीफ़ प्रिया नाथ ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए, इस घटना की निंदा की है और पत्रकारों  सुरक्षा की प्रदेश सरकार से अपील भी की। प्रिया नाथ ने कहा कि पत्रकारों पर ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे और ‘एनएलएन मीडिया’ यानि ‘न्यूज़ लाइव नाऊ’ का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और ओम शर्मा के ख़िलाफ़ षडयंत्र रचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की। हिमाचल में यह पहली घटना नही है इससे पूर्व भी पुलिस की आड़ में विभिन्न स्थानों पर गुण्डे मीडिया कर्मियों को निशाना बनाते रहे है। बद्दी में भी ऐसा ही हुआ है कि सच्चाई उजाकर करने वाले पत्रकार ओम शर्मा को बहाने से थाने बुलाकर षडयन्त्र के तहत उन पर हमला करवाया गया। अब विभिन्न पत्रकार संगठनोे ने तहसीलदार बद्दी की माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है। वही दूसरी ओर कुल्लू से गोविन्द ठाकुर की प्रतिक्रिया आई जिन्होने मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में पूरा मामला लाकर एसएचओ को बदलने की बात तक कह डाली है जिससे मीडिया जगत ने राहत की सांस ली है। नार्थ इण्डिया पत्रकार ऐसोसिएशन की महिला विंग की संयोजिका उपासना शर्मा ने कहा है कि ‘शीघ्र ही महिलाओं का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधीश से मिलेगा और पत्रकार भाईयो के साथ प्रदेश भर की महिलाए कन्धे से कन्धा मिलाकर खडी है और जरूरत पडने पर बद्दी में जाकर एक प्रतिनिधि मण्डल एसपी बद्दी से भी मिलेगा ।’ पांवटा दून के विधायक चौ0 सुखराम ने कि पत्रकार पर जानलेवा हमला करवाने वाले एसएचओ का मामला विधानसभा में उठाया जायेगा। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है इसकी गरिमा को बनाये रखना सरकार का परम कर्तव्य है। पत्रकार ओम शर्मा के साथ घटित घटना पर उन्होने दुख प्रकट किया और कहा कि पत्रकार को न्याय दिलवाया जायेगा। नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के सहित प्रदेश के सभी पत्रकार संगठनों ने सरकार से एसएचओ को हटाने की मांग उठाई थी और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। गोविंद सिंह ठाकुर ने भरोसा दिया है कि इसकी निष्पक्ष जांच होगी और एसएचओ को हटाया जाएगा। नॉर्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन व तमाम संगठनों ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और मांग की है कि शीघ्र एसएचओ को हटाया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।

Leave A Reply