हिमाचल: बस और कार की बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। पुलिस थाना अंब के अंतर्गत टकारला मोड़ के समीप एचआरटीसी बस और कार में हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार 45 पुत्र मदन लाल निवासी डठवाड़ा ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात एचआरटीसी बस (HP 53 A-2482) और एक कार (HP 20 D-2680) में टकारला के समीप टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक राजेंद्र कुमार को मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply