हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के मणिकर्ण गुरुद्वारा पार्किंग में बीती रात भीषण हादसा हुआ। पार्किंग से निकलते ही एक जाइलो गाड़ी सीधे खाई में लुढ़क गई। लगभग 60 फुट नीचे गिरी कार, इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह हादसा मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास रविवार सुबह पेश आया। जब तीन व्यक्ति मणिकर्ण से वापस लौट रहे थे कि पार्किंग से वाहन निकालते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन सीधे नीचे जा गिरा।
वाहन में तीन लोग सवार थे, जिसमें ज्वालापुर के 50 वर्षीय प्रेम कुमार की मौके पर मौत हो गई है, जबकि बालीचौकी का 32 वर्षीय हर्ष कुमार और शाड़ावाई का 29 वर्षीय जीवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जरी अस्पताल पहुंचाया गया। जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दे कर कुल्लू रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


