हिमाचल: 4 दिन बाद 400 घरों को मिला उजाला, लोगों ने ली राहत की सांस

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। देश में हुई भारी बारिश और बर्फबारी (Snowfall) के बाद धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे हैं। प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाके ऐसे हैं जहां पर बर्फबारी के कारण कई सड़के बंद थीं तो कई जगह पर बत्ती गुल थी ऐसे ही हालात रहे मंडी जिला के सुंदरनगर के तहत आने वाले निहरी, रोहांडा, चौकी, पंडार और ऑकल क्षेत्र में। यहां पिछले चार दिन से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे, लेकिन अब 4 दिन बाद क्षेत्र में बिजली (electricity) आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए बिजली विभाग को भारी बर्फ में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले 4 दिन से रोहांडा क्षेत्र के 400 घर में लोग अंधेरे में जीने को मजबूर थे जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन चार दिन बाद स्थानीय लोगों और बिजली कर्मचारियों की मदद से बिजली सप्लाई बहाल हो पाई है।

Leave A Reply