हिमाचल: KCC बैंक में लगी आग, कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज जलकर राख

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। कांगड़ा सहकारी समिति (केसीसी) बैंक के मुख्य कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग (Fire) लग गई। आग से बैंक के अंदर कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने लगभग आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बैंक (KCC bank) में मौजूद कर्मचारियों ने भी अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर दूसरी शाखा में आग को फैलने से रोका। अभी तक बैंक में हुए नुकसान का कोई आकलन नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave A Reply