हिमाचल प्रदेश: शिमला ज़िले के चौपाल में 3 मंज़िला मकान में आग लगी। मकान मालिक का नाम मदन बताया जा रहा है। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया है । फायर ब्रिगेड़ को सूचित कर दिया गया है। ख़बर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुँच पाई थी। आस-पास के मकानों को आग से बचाने की कोशिशें जारी हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है।
