पाकिस्तान में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ में 6 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बदमाशों के साथ झड़प में छह पुलिसकर्मी मारे गए अन्य और दो घायल हो गए। गुरुवार को गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने यह जानकारी दी।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बदमाशों के साथ झड़प में छह पुलिसकर्मी मारे गए अन्य और दो घायल हो गए। गुरुवार को गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने यह जानकारी दी। बुधवार को जाफराबाद जिले में उस वक्त हुई, जब पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें छह पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

Comments are closed.