नई दिल्ली
कहते हैं बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन अपने मां-बाप के सामने हमेशा बच्चे ही रहते हैं। आज वर्ल्ड चिल्ड्रन्स डे के मौके पर महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने यही बात बताते हुए अपनी बेटी सारा और अर्जुन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ तेंडुलकर ने सभी को वर्ल्ड चिल्ड्रन्स डे की शुभकामनाएं भी दी हैं।
सचिन तेंडुलकर ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर सारा और अर्जुन के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘वे बहुत जल्दी बड़े हुए, लेकिन वे हमेशा हमारे बच्चे ही रहेंगे। मेरे प्यारे बच्चों सारा और अर्जुन को हैपी चिल्ड्रन्स डे। हर किसी को चिल्ड्रन्स डे की शुभकामनाएं।’
They grow up so fast, but they will always be our babies. #HappyChildrensDay to my beautiful kids, Sara and Arjun. Happy #WorldChildrensDay everyone. pic.twitter.com/sM0gYSZIyx
— sachin tendulkar (@sachin_rt) November 20, 2017
मास्टर ब्लास्टर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सारा और अर्जुन इस तस्वीर में सारा 2 से 3 साल और अर्जुन 1 से 2 साल की उम्र के लग रहे हैं। इस तस्वीर में अर्जुन इतने छोटे हैं कि अभी तक उनके आगे के दो ही दांत आए थे।