PM मोदी ने किया बाड़मेर की इको फ्रेंडली ऑयल रिफाइनरी का शुभारम्भ

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में देश की पहली इको-फ्रेंडली रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ किया. केंद्र सरकार के उपक्रम और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बनने वाली ये रिफाइनरी 4 वर्षों में बनेगी.इस रिफाइनरी को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और राजस्थान सरकार मिलकर बना रही है. राजस्थान के पास तेल एवं गैस का प्रचूर भंडार है और ये रिफाइनरी राज्य की पहली रिफाइनरी होगी. ऐसा अनुमान है कि इस रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल परिसर की सालाना क्षमता 90 लाख मैट्रिक टन होगी.



इस कार्यक्रम के दौरान राज्य की सीएम वसुंधरा राजे और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, पीपी चौधरी मौजूद रहे. अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थानी भाषा में नमस्कार के साथ की. पीएम मोदी ने कहा, ‘खम्मा घंड़ी’

43,129 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली आधुनिक रिफाइनरी के लिये 17 अगस्त को राजस्थान सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए थे. समझौते के मुताबिक संयुक्त उद्यम कंपनी का नाम ‘एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड’ होगा जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत और राजस्थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. पर्यावरण अनुकूल तकनीक वाली यह रिफाइनरी भारत मानक-6 दर्जे के पेट्रोलियम उत्पादों को तैयार करने वाली देश की पहली रिफाइनरी होगी.



Leave A Reply