अग्नि-5 का हुआ सफल परीक्षण: पांच हजार किमी तक मार करने वाली मिसाइल, भारत पांचवां देश जिसके पास होगी इस केटेगरी की मिसाइल
(न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत ने स्वदेशी ज्ञान कौशल से निíमत परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का गुरुवार को सुबह 9:53 बजे सफल परीक्षण किया है। इसके विकसित होने से भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अभी तक अमेरिका, रूस, फ्रांस व चीन के पास ही ऐसी मिसाइल हैं। तीन चरणों में ठोस ईंधन से चलने वाले अग्नि-5 को अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) स्थित एकीकृत परीक्षण क्षेत्र के परिसर चार से हवा में छोड़ा गया।
छोड़े जाने के बाद अग्नि-5 हिन्द महासागर में अचूक निशाना साधने में सफल रही है। सूत्रों की मानें तो प्रक्षेपण के बाद यह मिसाइल आकाश में सीधे उड़ान भरने लगी। इस दौरान इसके अनेक मानदंडों का अध्ययन किया गया और इसके पांचवें परीक्षण को पूरी तरह से सफल बताया गया। 17.5 मीटर लंबी, 2 मीटर चौड़ी, 50 टन वजन की यह मिसाइल डेढ़ टन वजन तक विस्फोटक ढोने की क्षमता रखती है। इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना अधिक है और पांच हजार किमी तक इसकी मारक क्षमता है।