पकिस्तान की तरफ से सीमा पर भरी गोलीबारी, सरकार ने पाक उप उच्चायुक्त को किया तलब

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और सीमा पर बिना वजह लगातार गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना मुहतोड़ पकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. जवाब दे रही है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उपउच्चायुक्त को तलब कर सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उपउच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया। हाल में सीमा पर पाक की ओर से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं।



विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पाक राजनयिक को सीमा पर पाकिस्तान फोर्सेज के द्वारा लगातार किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन पर सरकार की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। हाल में पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई। पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से हर रोज संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने बताया है, ‘2018 के दौरान अब तक पाक फोर्सेज ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 100 से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों को भारत की चिंताओं से अवगत करा दिया गया है कि इस तरह से निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवीय मूल्यों के खिलाफ है।’




विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने को कहा गया है, जिससे नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति कायम की जा सके।

Leave A Reply