रियालंस JIO पहली बार पहुंचा प्रॉफिट में , ग्राहकों को मिल सकते हैं और भी कई लाभ

(न्यूज़ लाइव नाऊ) :  रियालंस JIO को पहलीबार मुनाफा हुआ है। रियालंस JIO के साथ यह इसके ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर साबित हो सकती है। रियालंस JIO को 504 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।



जबकि वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में रिलायंस जियो को 271 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का का कंसोलिडेटेड मुनाफा 16.2 फीसदी बढ़कर 9,423 करोड़ रुपये रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों पर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस JIO के मजबूत प्रदर्शन से कंपनी के व्यवसाय की बुनियादी मजबूती साबित होती है। JIO ने साबित किया है कि वह लगातार मजबूत प्रदर्शन जारी रख सकता है। JIO के ताजा प्रदर्शन और मुकेश अंबानी के इन बातों से साफ है कि आने वाले दिनों में रिलायंस JIO अपने ग्राहकों के लिेए और कई धमाकेदार प्लान पेश कर सकता है।



Leave A Reply