जल्द पक्की हो जाएंगी सोमगाड़-चलोल, सोमगाड़ नरेनगुल सड़क: जयराम ठाकुर
थाची बिझर सड़क पर 20 लाख खर्च होंगे।
(न्यूज़ लाइव नाऊ) हिमाचल प्रदेश: सोमगाड़-चलोल और सोमगाड़ नरेनगुल जल्द ही सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने यहां के लिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क बनाने और उसे फरवरी के पहले हफ्ते तक पक्का करने की बात कही है। थाची दौरे पर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर का रविवार को यहां जोरदार वेलकम किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोमगाड़-चलोल, बसाण-सोमगाड़ व नरेनगलु- कुहन- डिद्दर के लिए सड़क 31 जनवरी तक स्वीकृत हो जाएगी और फरवरी के प्रथम सप्ताह इन सड़कों को पक्का करने का कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके तहत इन सड़कों पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि थाची से डंडेली-गाड़ सड़क और थाची बिझर सड़क पर 20 लाख खर्च होंगे। इससे पहले सीएम जय राम ठाकुर मंडी दौरे के दौरान के दौरान भाटलुधार हेलिपैड पहुंचे। यहां पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। उनके साथ सांसद राम स्वरूप व आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहे।
