भंसाली का न्योता हुआ स्वीकार पद्मावत देखेगी करणी सेना

करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी फिल्म देखने के लिए तैयार हुए

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : पद्मावती फिल्म की रिलीज का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे विवाद भी बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट से सभी राज्यों में फिल्म के रिलीज होने की इजाजत लेने के बाद भी मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।




इस सब के बीच करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी फिल्म पद्मावत देखने के लिए तैयार हो गए हैं।  उन्होंने संजय लीला भंसाली द्वारा फिल्म को देखने के लिए दिए गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अभी तक करणी सेना का पक्ष था कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और रानी पद्मावती जो कि राजस्थान में देवी का दर्जा रखती हैं उनको गलत प्रकाश में पेश करती है। करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र कालवी ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा था कि वह फिल्म नहीं देखेंगे। उन्होंने कहा हम लोग फिल्म देखने को तैयार हैं। गौरतलब है की संजय लीला भंसाली ने पत्र लिखकर राजपूत करणी सेना राजपूत सभा को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया था।


Leave A Reply