CM योगी ने UP इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह को संबोधित किया

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति की जन्मभूमि और कर्मभूमि है, उनका इससे विशेष लगाव है। इसलिए उनका और प्रधामंत्री का प्रदेश के विकास के लिए लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : यूपी इन्वेस्टर्स समिट के समापन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार शाम चार बजे लखनऊ पहुंचे। करीब 4 बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई। समिट का अयोजन करना एक बात है, लेकिन सफल आयोजन अलग बात है, इसलिए बधाई। उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं का प्रदेश है। देश के युवा अपनी प्रतिभा का परचम फहरा रहे हैं। नौ प्रधानमंत्री इसी प्रदेश से गए हैं। मेरा जन्म भी इसी प्रदेश में हुआ है। इस प्रदेश की क्षमताओं का प्रयोग देश की तरक्की में भी योगदान देगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समिट उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पिछले तीन साल में एफडीआई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी, कैशलेश भुगतान ने देश में निवेश की संभवनाओं को बढ़ाया है। यह प्रदेश देश ही नहीं दुनिया में सबसे बड़े बाजार और मैनफोर्स के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के विशेष प्रयासों की बदौलत देश और विदेश के निवेशक प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे है।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मॉरिशस का पुराना रिश्ता है। मॉरिशस की आजादी की 50वीं वर्षगांठ पर मैं स्वयं वहां रहूंगा। इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग के लिए प्रदेश एक बड़ा बाजार बनकर उभर रहा है। उत्तर प्रदेश किसान भाई बहनों का राज्य है। फूड प्रोसेसिंग, डेयरी आदि में निवेश की असीम संभावनाएं हैं। मुझे खुशी है कि निवेशकों ने इस दिशा में रुचि दिखाई है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति की जन्मभूमि और कर्मभूमि है, उनका इससे विशेष लगाव है। इसलिए उनका और प्रधामंत्री का प्रदेश के विकास के लिए लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है। यह हम सबका सौभाग्य है कि आज के इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का मार्गदर्शन भी हमें प्राप्त हो रहा है।

Leave A Reply