सीरियल किसर इमरान हाशमी बनायेंगे 38वां जन्मदिन आज

(न्यूज़ लाइव नाउ): बॉलीवुड एक्टर इमारन हाशमी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इमरान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म फुटपाथ से की थी. इसके बाद वह 2004 तक बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गए थे. इमरान को बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है और वह हमेशा ही अपनी फिल्मों में अपने किस सीन्स की वजह से सुर्खियां बटोरते रहे हैं. इमरान फिल्म ‘मर्डर’, ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘गेंगस्टर’ से लेकर अब तक की अपनी सभी फिल्मों में किसिंग सीन्स के लिए फेमस रहे हैं.

हालांकि, इमरान की और भी ऐसी बहुत सी खासियत हैं जो उन्हें शाहरुख खान, सलमान खान और इंडस्ट्री के बाकि बड़े एक्टर्स से अलग बनाती है. इमरान अकेले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के सीक्वल में भी काम किया है. इनमें उनकी फिल्म ‘मर्डर 2’, ‘जन्नत 2’ शामिल है. इसके अलावा उन्होंने राज की फ्रेंचाइजी में भी काम किया है.

इमरान की फिल्मों के गाने अक्सर ही हिट होते हैं. भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करें या न करें लेकिन उनकी फिल्मों के गानें अक्सर ही हिट होते हैं. इमरान अकेले ऐसे एक्टर हैं जिनकी सभी फिल्मों के गाने हिट रहे हैं. इमरान बड़े पर्दे पर नेगेटिव किरदारों में भी नजर आते हैं. उन्होंने कभी अपने फैन्स के लिए सिर्फ अच्छे एक्टर की भूमिका नहीं बनाई और वह फिल्मों में ग्रे शेड भूमिकाओं में भी नजर आए. इमरान ने कभी खुद के लिए बड़े बजट की फिल्में नहीं देखी, उन्होंने हमेशा स्क्रिप्ट के एकॉर्डिंग अपने लिए फिल्मों का चुनाव किया.

वहीं अगर एक्ट्रेस की बात की जाए तो वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में किसी भी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम करते हुए नजर नहीं आए. इमरान ने कभी किसी फेमस एक्ट्रेस को अपनी फिल्म के लिए नहीं देखा लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के बीच खुद के लिए जगह बनाए रखी.

Leave A Reply